लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है।चौक-चौराहों पर लगे इन पोस्टरों पर लगाने वालों का नाम नहीं है,लेकिन निशाने पर समाजवादी पार्टी के राज के माफिया हैं।क्षेत्रवार जारी किए गए पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कथित माफियाओं की सूची है।
अवध से पूर्वांचल तक कई माफियाओं का नाम
इन पोस्टरों में अवध से पूर्वांचल और पश्चिम यूपी तक के कई माफियाओं के नाम हैं।पोस्टरों में माफिया अतीक अहमद, माफिया मुख्तार अंसारी,आजम,याकूब कुरैशी,अनिल दुजाना और मुकीम काला समेत कई नामों का जिक्र है।पोस्टर में कुछ समाचारपत्रों में छपी खबरों को भी दिखाया गया है।एक खबर में लिखा है कि लैंड क्रूजर में बैठकर अपहरण करता था अतीक अहमद।सियासी पोस्टर वॉर में यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों के नामी चेहरे शामिल हैं।अवध,रुहेलखंड,ब्रज, बुंदेलखंड,पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी माफियाओं के पोस्टर भी लगाए गए हैं।
अतीक,मुख्तार के नाम वाले पोस्टर
अवध के पोस्टर में अतीक अहमद,आजम खान,मुख्तार अंसारी,गुलशन यादव,मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर का जिक्र किया गया है।पोस्टर में आरोप है कि अखिलेश का करीबी था नवाब सिंह और उसपर रेप का लगा था।पोस्टर में दीपनारायण यादव ने अपराधी को भगाने की साज़िश रचने का आरोप है।इसके अलावा आगजनी मामले में दोषी इरफान सोलंकी का पोस्टर में जिक्र है।कैराना से पलायन मामले में मुकीम काला गिरोह का था हाथ बताया गया है।
निशाने पर अखिलेश यादव
रूहेलखंड के सपा माफियाओ में वीरपाल सिंह यादव,आजम खान और सर्वेश यादव के नाम शामिल है।बृज क्षेत्र के सपा माफियाओं में नवाब सिंह यादव, राम वृक्ष यादव, रामेश्वर सिंह यादव और जोगेश्वर यादव का नाम शामिल है।बुदेलखंड के माफियाओं में इरफान सोलंकी,दीप नारायण सिंह यादव और चंद्रपाल सिंह यादव के नाम की चर्चा में है। पूर्वांचल के सपा माफियाओं में अतीक अहमद,मुख्तार अंसारी,उमाकांत यादव, रमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी के नाम पोस्टर पर हैं। पश्चिमी यूपी के माफियाओं में आजम, याकुब कुरैशी, अनिल दुजाना, डीपी यादव, संजीव जीवा और मुकीम काला के नाम पोस्टर पर हैं।