लखनऊ।उत्तर प्रदेश 75 जिलों वाला प्रदेश हैं।हर एक जिला अपनी अलग पहचान छिपाए है,लेकिन ये पहचान उस जिले की अमीरी से नहीं नापी जा सकती है।अमीरी के मामले में यूपी के कुछ जिले इतने अमीर हैं कि उन जिलों की प्रति व्यक्ति अन्य शहरों के मुकाबले बहुत अधिक है।एक जिले की प्रति व्यक्ति आय यूपी के अन्य जिलों से 10 गुना है। इतना ही नहीं यूपी के सबसे गरीब जिले से सबसे अमीर जिले की पर कैपिटा इनकम 22 गुना है।अब आप लोगों के मन में सवाल आएगा कि आखिर वो कौन सा जिला जिसकी प्रति व्यक्ति इतनी ज्यादा है।आखिर प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से यूपी के 5 सबसे अमीर जिले कौन से हैं।
यूपी का कौन सा जिला सबसे गरीब जिले से 22 गुना ज्यादा दौलतमंद
यूपी का सबसे अमीर जिला नोएडा (गौतमबुद्धनगर) है। नोएडा प्रति व्यक्ति आय के मामले में प्रदेश के सबसे गरीब जिले से 22 गुना ज्यादा दौलतमंद है।नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है। यानी गौतमबुद्ध नगर के हर एक व्यक्ति के पास औसतन 1017758 रुपये है। प्रति व्यक्ति आय का यह डेटा वित्त वर्ष 2023-24 का है।वहीं प्रति व्यक्ति के हिसाब से यूपी का सबसे अमीर जिला प्रतापगढ़ है।प्रतापगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 44544 रुपये है। इसके अपेक्षा नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 22 गुना ज्यादा है।आइए अब जानते हैं कि यूपी के टॉप 5 अमीर जिले की लिस्ट में नोएडा के अलावा और कौन-कौन से जिले आते हैं।
ये हैं यूपी के 5 सबसे अमीर जिले
नोएडा (गौतमबुद्धनगर)
लखनऊ
गाजियाबाद
हमीरपुर
सोनभद्र
ये यूपी के 5 सबसे अमीर जिले हैं,जिनकी प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है।नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है,लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये है,गाजियाबाद की प्रति व्यक्ति आय 211505 रुपये है,हमीरपुर की प्रति व्यक्ति आय 146794 रुपये है और सोनभद्र की प्रति व्यक्ति आय 144578 रुपये है।