|

लखनऊ।रेलवे ने उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है।आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़नी से ऐशबाग होकर बांद्रा तक आठ फेरों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा।ट्रेन नंबर 05037 स्पेशल आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को बढ़नी से शाम 7: 45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर से रात 1:18 बजे,ऐशबाग से 2:15 बजे हाेते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
जानें ट्रेन का कहां होगा ठहराव
ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर,बलरामपुर,गोंडा,कानपुर सेंट्रल, इटावा,टूंडला,ईदगाह आगरा,बयाना,कोटा,रतलाम,वडोदरा, सूरत,वलसाड,वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा।इसी तरह वापसी में 05038 स्पेशल बांद्रा से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को सुबह 9:30 बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से शाम 5: 20 बजे, बादशाहनगर से 5:57 बजे होते हुए बढ़नी रात 11: 30 बजे पहुंचेगी।इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी की 16 बोगियां होंगी।
|