वाराणसी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचे।सीएम बाबतपुर-पिंडरा में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र किया।
सीएम योगी ने अपराधियों और माफिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि बेटी,बहन की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह है,या तो जेल होगी,या जहन्नुम।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब बेटियों को घर से बाहर निकलने में डरने की जरूरत नहीं है।वर्ष 2017 में उनकी सरकार ने तय किया था कि बेटियों को आगे बढ़ाने और पढ़ाने के साथ-साथ उनके रास्ते से भय भी समाप्त किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार वोटबैंक की राजनीति के लिए किसी माफिया के सामने नहीं झुकती। सीएम ने कहा कि हम उन लोगों में नहीं हैं कि वोटबैंक के लिए किसी माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं।
सीएम योगी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता था कि बेटी कॉलेज या किसी ट्रेनिंग के लिए बाहर जाएगी तो उसकी सुरक्षा कैसे होगी। सीएम ने कहा कि पहले बेटी की सुरक्षा का सवाल होता था, कॉलेज जाना हो,किसी ट्रेनिंग जाना हो तो परिवार के सामने पहला सवाल होता था कि बेटी की सुरक्षा का क्या होगा।
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का मजबूत आधार तैयार किया है।सीएम ने कहा कि पहले बेटियां, माताएं और बहनें घर से बाहर निकलने में डरती थीं,लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। सीएम ने कहा कि घर से बाहर कैसे निकलें, 9 वर्ष पहले ये सवाल था, शकहां तक जाना है,आज ये सवाल है।अब महिलाओं और बेटियों को घर से बाहर निकलते समय पहले जैसी चिंता नहीं होती।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई लोग नई-नई घोषणाएं लेकर जनता के बीच आएंगे और जातीय आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करेंगे। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों की असली परीक्षा तब होती है,जब किसी दुर्दांत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है। सीएम ने कहा कि कुछ लोग जाति और समाज के विभाजन की राजनीति कर सकते हैं,लेकिन जब माफिया पर कार्रवाई की बात आती है तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। सीएम ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग कार्रवाई का सामना करने के बजाय माफिया के सामने झुकते और गिड़गिड़ाते दिखाई देते हैं।