सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम 
सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम 

09 Sep 2026 |   28



 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में नंबर एक पर लाने के बाद अब हिंदुत्व के फायर ब्रांड मुख्यम‍ंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का डंका बजा है।सीएम योगी ने लोकप्रियता में तमिलनाडु के विजय को पीछे छोड़ दिया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में देश के सभी सीएम को पीछे छोड़ दिया है। 

सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं,विकास कार्यों,प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी सीएम योगी लोगों तक पहुंचाते हैं।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

सीएम योगी ने पॉपुलैरिटी में अन्य सभी सीएम को पीछे छोड़ दिया है।अब लोकप्रियता में सीएम योगी देश के नंबर वन सीएम हैं। सीएम सोशल मीडिया के किंग बन ग‌ए हैं। सीएम ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में तमिलनाडु के सीएम को पछाड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर सीएम योगी का जलवा बरकरार है। फेसबुक,इंस्टाग्राम और एक्स को मिलाकर रिकॉर्ड फॉलोअर्स के साथ वे देश के सबसे लोकप्रिय सीएम बन गए हैं।इस रेस में तमिलनाडु के सीएम विजय दूसरे,महाराष्ट्र के सीएम तीसरे और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चौथे नंबर पर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीएम योगी के फॉलोअर्स की कुल संख्या 6.33 करोड़ से अधिक हो गई है।इस आंकड़े के साथ वह देश के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सीएम बन गए हैं।

सीएम योगी की सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक्स पर उनके लगभग 3.27 करोड़ फॉलोअर्स हैं।वहीं इंस्टाग्राम पर लगभग 1.80 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 1.30 करोड़ है।

बता दें कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स की सूची में सीएम योगी 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं।तमिलनाडु के सीएम सी. जोसफ विजय लगभग 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं,महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस लगभग 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगभग 1.33 करोड़ के साथ चौथे,असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा लगभग 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं,आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू के लगभग 82 लाख,पंजाब के सीएम भगवंत मान के 69 लाख, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के 49 लाख,बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के 48 लाख और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह के लगभग 38 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं।

More news