जेल में बंद सपा नेता आजम खां को लगा एक और झटका, पांच पर एफआईआर,हज कमेटी की जमीन बेचने का आरोप
जेल में बंद सपा नेता आजम खां को लगा एक और झटका, पांच पर एफआईआर,हज कमेटी की जमीन बेचने का आरोप

10 Sep 2026 |   28



 

लखनऊ।रामपुर जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को फिर से बड़ा झटका लगा है।आजम समेत पांच लोगों के खिलाफ राजधानी लखनऊ के थाने में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कराई है।लखनऊ हज कमेटी की लगभग 60 हजार वर्ग फीट जमीन को बेचने के मामले में आजम खां के साथ ही हज कमेटी के तत्कालीन सचिव लईक अहमद, डॉक्टर एमएए खान,अमीश डेवलपर्स के मालिक मोहम्मद अय्यूब और मुस्तकीम अहमद पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि हज समिति के नियमों का उल्लंघन कर प्राइवेट बिल्डर को जमीन बेची गई है। 

लखनऊ विजिलेंस के निरीक्षक ध्रुव चंद्र मौर्य ने आठ सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई है,जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 12, 13(1) (बी) और 13(2) लगाई गई हैं।इसमें आजम खां समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।उस समय आजम राज्य हज समिति के अध्यक्ष थे।दूसरा आरोपी लईक अहमद को बनाया है जो हज समिति के तत्कालीन सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि नियम और शर्तों को दरकिनार करते हुए लखनऊ हज कमेटी की जमीन अमीश डेवलपर्स को बेच दी गई। इस पूरे सौदे में सरकार को दो करोड़ आठ लाख रुपये से ज्यादा के राजस्व का नुकसान होने की बात सामने आई है।

धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहे गवाह को धमकाने के केस में बुधवार को विवेचक गजेंद्र त्यागी फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।जिस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

More news