वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के तहत दो यात्राओं को रवाना करेगी।ये बाइक यात्राएं वडनगर और वाराणसी से रवाना होंगी,जो एक ही दिन में 7 अक्तूबर को गंतव्यों पर पहुंचेंगी।पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं। पीएम मोदी अपने भाषणों में सोमनाथ से विश्वनाथ का जिक्र खूब करते रहे हैं।दोनों स्थानों पर बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
देश के जिन राज्यों में एनडीए सरकार है,वहां के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर काशी में इकट्ठा होंगे।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू उन लोगों में शामिल हैं जो यहां आएंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उपस्थित रहने का कार्यक्रम है। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 अक्टूबर तक देश भर में सेवा संकल्प अभियान भी आयोजित करेगी।
17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता काशी से गुजरात के लिए एक विशेष कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।इस दौरान न सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार के दिग्गज बल्कि केंद्र सरकार के मंत्री,एनडीए के प्रमुख साथी काशी में मौजूद रहेंगे। 17 सितंबर को भाजपा की तरफ से पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत की जाएगी,जो काशी से वडनगर के लिए रवाना होगी।
17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प बाइक यात्रा की शुरुआत की जाएगी,इसमें 500 सेवा यात्री होंगे।इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह,चिराग पासवान,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।
इस यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे,इसके अलावा देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया है,इसमें बाबा का जलाभिषेक डमरू वादन और पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना शामिल है।
17 सितंबर को काशी से वडनगर के लिए शुरू हो रही इस यात्रा में 500 यात्री शामिल होंगे,यह यात्रा 50 जिलों तक पहुंचेगी, 88 रात्रि तक पड़ाव होगा, 187 ठहराव होंगे,इसके अलावा इस यात्रा में 25 वर्षों की जनसेवा से युवाओं को जोड़ने का संकल्प निर्धारित किया गया है।सबसे प्रमुख बात की इस यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हो रही है और इस यात्रा का समापन गुजरात के वडनगर में होगा।