माफिया अतीक-अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां,शाइस्ता और जैनब तक पहुंच रहा पैसा
माफिया अतीक-अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां,शाइस्ता और जैनब तक पहुंच रहा पैसा

12 Sep 2026 |   54



 

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका माफिया भाई अशरफ की मौत के बाद भी उनकी संपत्तियों को लेकर विवाद जारी है।गुंडई के बल पर बनाई गई संपत्तियां अब भी फरार परिजनों का खर्च उठा रही हैं।अतीक अहमद के गुर्गे और रिश्तेदार उसकी सरकारी और अवैध जमीनों को धड़ल्ले से बेच रहे हैं।इन संपत्तियों को बेचकर मिलने वाली मोटी रकम अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब तक पहुंचाई जा रही है।

कसारी-मसारी में हो रही अवैध प्लॉटिंग

प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में माफिया अतीक अहमद ने बड़े पैमाने पर जमीनों पर अवैध कब्जा किया था।इनमें कई सरकारी और शत्रु संपत्तियां भी शामिल हैं।अब अतीक की मौत के बाद इन संपत्तियों की बिक्री और प्लाटिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।अतीक के साले जकी अहमद ने अपने साथी इस्माइल और नबी अहमद के साथ मिलकर अब इन जमीनों पर प्लॉटिंग शुरू कर दी है।कुछ जमीनें अतीक ने अपने साले जकी अहमद के नाम पर ही खरीदी थीं,जिन्हें अब ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। 

अशरफ के साले जैद मास्टर की भी खुली पोल

अतीक अहमद ही नहीं बल्कि अशरफ की संपत्तियों को लेकर भी बड़ा खेल चल रहा है।धूमनगंज के केसरिया मेन रोड पर 18 बिस्वा जमीन अशरफ के नाम रजिस्टर्ड होने की बात सामने आई है।इस जमीन को पुरामुफ्ती के हटवा का रहने वाला अशरफ का साला जैद मास्टर बेच रहा है।जैद का रिश्तेदार नायब अली और मोहम्मद अरशद पर इस जमीन पर प्लाटिंग कर रहा है।

More news