डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला बड़ा हमला,कहा-नीला गमछा ही नहीं,पूरे शरीर पर नीला रंग लगा लें,जनता सब जानती है
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला बड़ा हमला,कहा-नीला गमछा ही नहीं,पूरे शरीर पर नीला रंग लगा लें,जनता सब जानती है

21 Sep 2026 |   25



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होगा।राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है।इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।ब्रजेश पाठक ने सपा को अराजकता फैलानी वाली पार्टी बताया है।साथ ही सपा पर दलितों पर अत्याचार करने के भी आरोप लगाए हैं।

सपा भेष बदलकर वोट मांगती है

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा की हालत वैसे ही है,जैसे रेगिस्तान में जब शुतुरमुर्ग पर खतरा आता है तो वह अपनी चोंच को बालू में डालकर समझता है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। सपा का जो इतिहास है वो गुंडई और अराजकता का है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा जब-जब सत्ता में रही दलितों पर अत्याचार बढ़े है,किसी भी दलित से पूछ लीजिए। सपा भेष बदलकर वोट मांगती है,वो नीला गमछा ही नहीं पूरे शरीर पर नीला रंग लगा ले,लेकिन जनता सब जानती है।

सपा दे रही मनगढ़ंत आंकड़े

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अपने नाम से वोट मांगे तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।ये बहरूपिया बन कर वोट मांगते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि दलित महापुरुषों की मूर्तियां,पार्क हम सजा संवार रहे हैं,सबका साथ-सबका विकास पर हमारी सरकार काम करती है,गरीबों को मुख्यधारा में लाने का हम काम कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष जितना झूठ बोले 2027 में वो जीतने वाले नहीं हैं। बीजेपी सरकार में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्तियां टूटने का अखिलेश जो आंकड़ा दे रहे हैं वो मनगढ़ंत हैं,उसे उनकी सोशल मीडिया टीम ने बनाया है।

सपा माफियाओं को प्रमोट करती रही है

सपा के खिलाफ लगे पोस्टरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये सच है,सब जानते हैं।सपा माफियाओं को प्रमोट करती रही है,सपा बहु-बेटियों की इज्जत में हाथ डलावाने का काम करती रही है।जनता सब समझती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मायावती दलितों की नेता हैं।सबको याद है कि सपा ने मायावती के साथ क्या किया।सपा वाले ये डॉ. अम्बेडकर को भू-माफिया बताते थे।

More news