नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में एक बार फिर जंग तेज हो गयी है,इससे एक बार फिर विश्व में खौफ बढ़ने लगा है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान के बाद अचानक कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है।ब्रेंट क्रूड का दाम 96 डॉलर के पार निकल गया है।इतना ही नहीं जापान से लेकर साउथ कोरिया और हांगकांग के शेयर बाजारों भूचाल आ गया है।
जानें ट्रंप ने क्या कह दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अब अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल है। ट्रंप ने कहा कि ईरानी अर्थव्यवस्था क्रैश की ओर बढ़ रही है। ट्रंप ने उस मीडिया रिपोर्ट को भी सिरे से खारिज कर दिया,जिसमें दावा किया जा रहा था कि यूएस ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं।ट्रुथ सोशल पर ट्रंप की पोस्ट देखें,तो इसमें उन्होंने लिखा है,मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं,जैसा कि ABC फेक न्यूज ने रिपोर्ट किया है। मुझे जरा भी परवाह नहीं है कि वे एक बेकार समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं या नहीं,मुझे हमारी वर्तमान स्थिति कहीं बेहतर लगती है,जिसमें होर्मुज पर लगभग पूर्ण नियंत्रण है और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए गए इस दावे का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है।खबर लिखे जाने तक जहां ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 96 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया था,तो वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई।यही नहीं मर्बन क्रूड ऑयल प्राइस भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार करता दिखाई दिया।
जापान से कोरिया तक बाजार क्रैश
डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से विश्व में एक बार जंग के साथ महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है,इसका सीधा असर विश्व के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला है।एशियाई शेयर मार्केट्स पर नजर डालें तो जापान से साउथ कोरिया के क्रैश नजर आया है।एक ओर जहां Japan Nikkei करीब 1800 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा था तो वहीं हांगकांग का HangSeng Index करीब 300 अंक की गिरावट में नजर आया।साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की अगर बात करें तो इसमें करीब 4 फीसदी की तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माने जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करता दिखा है। ये संकेत है कि Indian Stock Market में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी देखने को मिल सकता है।
अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला
अमेरिकी सेना ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए अटैक में सिरिक में एक शादी समारोह को भी निशाना बनाया। ईरान ने भी जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है।अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि अमेरिकी सेना ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हमला किया है,जिनमें हवाई रक्षा स्थल,रडार सिस्टम,मरीन एसेट्स, बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता और कम्युनिकेशन स्थल शामिल हैं,इसमें कहा गया है कि ये हमले हाल ही में IRGC द्वारा होर्मुज में कमर्शियल जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर किए गए हमलों की कोशिशों के बाद किए गए।