सात साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर नजर
सात साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर नजर

11 Sep 2026 |   26



 

नई दिल्ली।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते भारत आएंगे।लगभग सात साल बाद जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा होगा।भारत इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की भी संभावना है। जिनपिंग का दौरा ऐसे समय में हो रहा है,जब पिछले कुछ सालों के तनाव के बाद भारत और चीन के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है‌।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात पर नजर

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा।सम्मेलन में विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी संभावित बैठक पर खास नजर रहेगी।दोनों देशों के बीच राजनीतिक स्तर पर बातचीत बढ़ी है,लेकिन आर्थिक और रणनीतिक मुद्दों पर अभी भी कई मतभेद बने हुए हैं।

2020 के बाद बिगड़ गए थे भारत-चीन के संबंध

भारत और चीन के रिश्तों में खटास 2020 में पूर्वी लद्दाख में हुई सीमा झड़पों के बाद आई थी।इस हिंसक घटना में 20 भारतीय और चार चीनी सैनिकों की मौत हुई थी।इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव लंबे समय तक बना रहा। सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन रिश्तों में सामान्य स्थिति लौटने में समय लगा।

दो साल से बढ़ रही है उच्च स्तरीय बातचीत

पिछले लगभग दो सालों में भारत और चीन ने संबंधों को बेहतर करने के लिए उच्च स्तर पर बातचीत तेज की है।दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और सामान्य राजनयिक व आर्थिक संपर्क बढ़ाने की कोशिशें हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल चीन का दौरा भी किया था।इसके अलावा इसी महीने की शुरुआत में किर्गिस्तान में आयोजित SCO समिट के दौरान मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी।

More news