नई दिल्ली।विश्व में एक बार फिर से ट्रेड वॉर शुरू हो गई है।अमेरिका और कनाडा में तनातनी बढ़ गई है। एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिका के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस महीने के अंत में कनाडाई सामानों पर 50 फीसदी लागू करने का ऐलान किया,तो वहीं कनाडा ने भी ट्रंप को करारा जवाब दिया है। कनाडा ने भी पलटवार करते हुए लगभग 700 से ज्यादा अमेरिकी उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लागू कर दिया है और ये मंगलवार 8 सितंबर से ही प्रभावी हो गए हैं।
बातचीत फेल,फिर लगा दिया टैरिफ
अमेरिका और कनाडा में छिड़ी इस टैरिफ जंग से विश्व में एक बार फिर से ट्रेड वॉर का जोखिम बढ़ गया है।सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वस्तुओं की एक बड़ी रेंज पर कनाडा की ओर से ये जवाबी टैरिफ लगाए गए हैं और ये बीते महीने दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता विफल होने के बाद देखने को मिला है।
कनाडा की ओर से अमेरिका के सैकड़ों उत्पादों पर 15 फीसदी से 50 फीसदी तक का शुल्क लगाया गया
कनाडा की ओर से अमेरिका के सैकड़ों उत्पादों पर 15 फीसदी से 50 फीसदी तक का शुल्क लगाया गया है,जिनकी कुल कीमत 27.6 अरब कनाडाई डॉलर है,इनमें डेयरी प्रोडक्ट्स,एग्रीकल्चर उपकरण,कागज,घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स शामिल हैं।अमेरिकी स्टील, एल्युमीनियम और लोहे के उत्पादों पर कनाडा का शुल्क दोगुना होकर अब 50 फीसदी हो गया है,जबकि फर्नीचर, मोटरसाइकिल,कपड़े और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी सबसे अधिक टैरिफ वाले सामानों की लिस्ट में शामिल हैं।
आमने-सामने अमेरिका और कनाडा
कनाडा ने अमेरिकी सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के अपने इस कदम को अमेरिका की ओर से 22 अगस्त को लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य की कनाडाई शराब,हॉकी स्टिक और अन्य सामानों पर 50 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के ऐलान के जवाब में लिया गया एक्शन करार दिया है।कनाडा के फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि इससे अपने श्रमिकों,उत्पादकों और मैन्युफैक्चरर्स को सुरक्षा मिलेगी।वहीं कनाडा के इस कदम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कनाडा पर अमेरिका के साथ व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका 15 सितंबर से अपने मौजूदा 50 फीसदी टैरिफ को अतिरिक्त कनाडाई उत्पादों तक बढ़ाएगा,इसके अलावा 29 सितंबर से कई कनाडाई डेयरी उत्पादों,मोटरसाइकिलों, अल्कोहलिक पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
अमेरिका और कनाडा में कितना कारोबार
अमेरिका और कनाडा के बीच बड़े स्तर पर आयात-निर्यात होता है।अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो इनके अनुसार साल 2025 में अमेरिका ने कनाडा को 333.6 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात किया था।वहीं अमेरिका ने कनाडा से 381.9 अरब डॉलर मूल्य का सामान आयात किया।दोनों देश ऊर्जा,वाहन, भारी मशीनरी,विमान,फार्मास्यूटिकल्स,रत्न और आभूषण, फर्नीचर,कपड़े और कई प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों सहित कई समान क्षेत्रों में व्यापार करते हैं।