नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में जारी जारी जंग से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं और आज गुरुवार को $102 के स्तर को छू लिया।ऐसे में शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है।इस बीच दो सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा हो रहा है और इनके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प और ऑयल इंडिया के शेयरों में क्रमशः 2 फीसदी और 2.4 फीसदी की बढ़त हुई।क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।चूंकि ये दोनों अपस्ट्रीम और ऑयल प्रोड्यूसर्स कंपनीज हैं और क्रूड की कीमतें बढ़ने से इनकी कमाई और प्रॉफ़िट मार्जिन बढ़ते हैं।
ओएनजीसी के और ऑयल इंडिया के शेयरों में उछाल
ओएनजीसी के शेयर 10 सितंबर को इंट्रा डे में 2 फीसदी तक चढ़ गए। सुबह यह 236 रुपये पर खुले और 239.80 के स्तर पर पहुंच गए।वहीं ऑयल इंडिया के शेयर 503.90 रुपये पर खुले और 514.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, पिछले तीन महीनों से ओएनजीसी के शेयरों ने काफी गिरावट दिखाई है।
ओएनजीसी के शेयर मई और जून में 11 फीसदी तो अगस्त में 4 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। इसके उल्ट ऑयल इंडिया के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में अच्छी तेजी दिखाई है और ये 20 फीसदी तक चढ़ गए।
बता दें कि ईरान और अमेरिका में जारी जंग के चलते कच्चे तेल के मोर्चे पर कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिम एशिया में दोनों देशों के बीच घमासान जारी है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर से बाधित हो गया और दुनियाभर में एनर्जी संकट गहरा गया है।