
कुंडा,प्रतापगढ़।कौशांबी सांसद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद सोनकर का घमंड कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के दरबार में चकनाचूर हो गया है। राजा भइया के दरबार में पहुंचे विनोद सोनकर के बड़बोल से राजा भइया ने उनकी जमकर क्लास लगाई और जमकर खरी खोटी सुनाई।राजा भइया के दरबार से विनोद सोनकर मुंह लटकाए उल्टे पांव लौट गए।
रुवासा चेहरा लेकर विनोद सोनकर ने राजा भइया के दरबार में हुए घटनाक्रम का कहीं भी जिक्र नहीं किया है।बरहाल राजा भइया के दरबार में हुई घटना का जिक्र लोगों की जुबान पर है।तीसरी बार सांसद बनने के घमंड में विनोद सोनकर लोगों की जाति सम्मान पर टिप्पणी करके अपमानित कर रहे थे।इसकी जानकारी राजा भइया को हुई।भाजपा को समर्थन करने के लिए राजा भइया पर दबाव डाला जा रहा था।मगर राजा भइया को ये ठीक नहीं लगा।विनोद सोनकर राजा भइया को भाजपा को समर्थन करने के लिए तमाम तरह की बात कहते हुए बार-बार दबाव बनाव रहे थे।राजा भइया पर विनोद सोनकर द्वारा बार-बार दबाव डाला जा रहा था कि वह भाजपा का समर्थन करें,लेकिन राजा भइया कहां किसी का दबाव मानने वाले हैं।
विनोद सोनकर के बड़बोल के बाद राजा भइया पारा गरम हो गया।राजा भइया ने विनोद सोनकर को जमकर खरीखोटी सुनाई। विनोद सोनकर बार-बार यह कहते फिर रहे थे कि तीसरी बार उन्हें सांसद बनने से कोई नहीं रोक सकता।वहीं राजा भइया के दरबार से लौटने के बाद विनोद सोनकर का चेहरा उनकी हालत बताने के लिए काफी है।सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल फोटो और वीडियो बहुत कुछ कह रहा है।राजा भइया के दरबार में विनोद सोनकर का घमंड चकनाचूर हो गया है।
|