एटा में विश्वासघात की खौफनाक साजिश:पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साज़िश,12 घंटे में पुलिस ने खोला राज
एटा में विश्वासघात की खौफनाक साजिश:पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साज़िश,12 घंटे में पुलिस ने खोला राज

17 Feb 2026 |   16



तुर्रम सिंह 

एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक सुनियोजित साजिश के तहत पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।अवैध संबंधों और विश्वासघात की इस घटना में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नींद की दवा की अधिक मात्रा देकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करा दी।हत्या करने से पहले दोनों ने कई दिनों से योजना बनाई,इसके लिए वेलेंटाइन डे दिन चुना गया था।हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को फोन कर जानकारी भी दे दी कि काम हो गया।पुलिस जांच में मामला खुल गया। मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी मृतक का घनिष्ठ दोस्त था।

पुलिस लाइंस में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि 14 फरवरी को एटा-अलीगंज रोड बंधा रोड पर खेत में युवक का शव मिला था।शव की पहचान हेमंत पुत्र विष्णु दयाल निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली नगर के रूप में हुई थी।मृतक के भाई वसंत ने भाभी और आरोपी सुमित चौहान पुत्र रमेश चन्द्र रेलवे रोड कोतवाली नगर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष जैथरा रीतेश ठाकुर, थानाध्यक्ष अलीगंज राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी श्रवण निगम, टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार और कार चालक अजय निवासी शांतिनगर नगला पोता कोतवाली नगर, मृतक की पत्नी को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया कि सुमित,मृतक हेमंत मिश्रा का दोस्त था। इसके चलते आरोपी घर पर आता-जाता था। इसी बीच हेमंत की पत्नी से आरोपी के संबंध हो गए। महिला और उसके प्रेमी ने साथ रहने का फैसला लिया। इसके लिए हेमंत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हेमंत को शादी में ले जाने के लिए आरोपी सुमित ने साथी अजय की कार बुक की और कार से पहले बेवर मैनपुरी ले जाकर शराब पिलाई। बेवर और अलीगंज ले जाकर शराब में विषैला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इससे हेमंत की मौत हो गई। घुमाने के बाद रात करीब दो बजे शव को खेत में फेंका था। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, तीन खाली बोतल, एक जहरीली स्प्रे की डिब्बी बरामद की है।

More news