लखनऊ,आगरा-बरेली सहित इन जिलों में अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा,आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ,आगरा-बरेली सहित इन जिलों में अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा,आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

23 Oct 2025 |   69



 

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में मौसम बदलने वाला है।तापमान में तीन दिन बाद गिरावट देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह ठंडी होने के साथ ही धुंध छाएगी।आगरा में बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। बरेली में रातें सर्द होने लगी हैं और तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

आगरा शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके बाद धूप निकल आई।दिनभर धूप निकली, लेकिन शाम के आंशिक बादल और धुंध घिर आई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

बरेली जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है।अक्टूबर का महीना अपने अंतिम चरण में है और नवंबर की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे ही रातें अब सर्द होने लगी हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, कोहरा बढ़ने की संभावना है। इसके चलते रात के पारे में चार सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है।

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि 27 अक्टूबर से अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर वायुमंडल में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने ज रहा है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और फिर गिरावट आएगी।

More news