हलाल सर्टिफिकेट विवाद के बीच अलीगढ़ से मीट निर्यात पहुंचा 7000 करोड़ के पार,10 देशों में मांग
हलाल सर्टिफिकेट विवाद के बीच अलीगढ़ से मीट निर्यात पहुंचा 7000 करोड़ के पार,10 देशों में मांग

24 Oct 2025 |   43



 

अलीगढ़।देश में हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पादों को लेकर चल रही अपीलों और विवादों के बीच उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ का हलाल सर्टिफाइड मीट निर्यात कारोबार रिकॉर्ड बना रहा है।अलीगढ़ से सालाना मीट निर्यात का कारोबार 7000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।पिछले चार सालों में इस कारोबार में लगभग 2000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।अलीगढ़ में कुल सात बड़ी एक्सपोर्ट यूनिट सक्रिय हैं,इनमें से एलाना और फेयर एक्सपोर्ट की देश की सबसे बड़ी मीट निर्यातक कंपनियों में गिनती होती है।

अलीगढ़ के मीट की 10 देशों में आपूर्ति

अलीगढ़ से हलाल सर्टिफिकेट प्राप्त मीट का निर्यात 10 देशों में होता है,इसमें मुख्य रूप से वियतनाम,मिस्र,इराक,ईरान, दुबई,सऊदी अरब,मलेशिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। वियतनाम अलीगढ़ के मीट का सबसे बड़ा आयातक है,जहां से इसे आगे चीन भेजा जाता है।

सर्दियों में बढ़ती है मांग

मीट निर्यात में जुलाई के बाद तेजी आना शुरू हो जाता है।सर्दी में विदेशों में इसकी मांग सबसे अधिक रहती है।निर्यात किए जाने वाले मीट के प्रकार और परिवहन के तरीके के आधार पर कीमतों में अंतर होता है।फ्रोजन मीट समुद्री जहाज से निर्यात होता है और इसका भाव लगभग 280 से 290 रुपये प्रति किलोग्राम होता है।कोल्ड मीट हवाई जहाज से निर्यात होने के कारण इसकी कीमत अधिक होती है और यह लगभग 400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से विदेश भेजा जाता है।
(नोट: इन कीमतों के अतिरिक्त भाड़ा और अन्य परिवहन खर्च अलग से जोड़े जाते हैं।)

पांच साल में मीट कारोबार

साल 2020-21 में 5000 करोड़ रुपये
साल 2021-22 में 5609 करोड़ रुपये
साल 2022-23 में 6687 करोड़ रुपये
साल 2023-24 में 7000 करोड़ रुपये
साल 2024-25 में सितंबर तक 5500 करोड़ अब तक। मार्च तक अनुमान (7200)

क्या कहते हैं अधिकारी

अलीगढ़ मंडल के मंडलीय उपायुक्त खाद्य सुरक्षा अजय जायसवाल का कहना है कि नवंबर 2023 में प्रदेश सरकार ने एक शासनादेश जारी किया,जिसमें कहा कि घरेलू बाजार में हलाल उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी,लेकिन निर्यात जैसे मीट निर्यात के के लिए हलाल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।यह सर्टिफिकेट सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाएं करेंगी। अलीगढ़ का मीट निर्यात हलाल सर्टिफिकेट के साथ ही होता है और यह वैध है।

More news