दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी,शुरू करेगी दिल्ली न्याय यात्रा,जानें क्या है इसका मकसद
दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी,शुरू करेगी दिल्ली न्याय यात्रा,जानें क्या है इसका मकसद

28 Oct 2024 |   218





नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2025 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव का होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर अगले महीने नवंबर से दिल्ली न्याय यात्रा शुरु करने जा रही है। यह यात्रा आठ नवंबर को राजघाट से शुरू होगी और विधानसभा चुनाव से पहले चार दिसंबर तक चलेगी।

जानें यात्रा का शेड्यूल

दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा के कुल चार चरण होंगे और पहले चरण में यात्रा 16 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।वहीं 15 से 20 नवंबर तक दूसरे चरण में यात्रा 18 विधानसभा क्षेत्रों में फिर 22 से 27 नवंबर तक तीसरे चरण में 16 और 29 नवंबर से चार दिसंबर तक चौथे चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी।

जानें क्या है यात्रा का मकसद

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली न्याय यात्रा इसलिए निकाली जाएगी ताकि शहर के लोगों से बातचीत की जा सके और उनके मुद्दों व समस्याओं के बारे में जाना जा सके। देवेंद्र ने कहा कि यात्रा के दौरान हम दिल्ली के लोगों से बातचीत करेंगे और जानेंगे कि पिछले 10 वर्षों से वे किन मुद्दों और समस्याओं से जूझ रहे हैं।

More news