चुनाव आयोग ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की,16 अक्टूबर को होगा मतदान 
चुनाव आयोग ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की,16 अक्टूबर को होगा मतदान 

22 Sep 2026 |   27



 

लखनऊ।चुनाव आयोग ने उत्तर दिया की 10 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है।इसके अलावा चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की भी एक सीट पर चुनाव की घोषणा की है।चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के मुताबिक द्विवार्षिक चुनावों में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं।मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने से नवंबर में यह 10 सीटें खाली हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी,अरुण सिंह,बृजलाल,बीएल वर्मा,राम गोपाल यादव,नीरज शेखर,गीता उर्फ चंद्रप्रभा,रामजी,सीमा और डॉ दिनेश शर्मा शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नामांकन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और देर शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि कि 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं।वहीं एक बसपा और एक सपा का सांसद शामिल हैं।

More news