अखिलेश को 2027 के लिए मिला बजरंगबली जी का आशीर्वाद,सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में आया
अखिलेश को 2027 के लिए मिला बजरंगबली जी का आशीर्वाद,सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में आया

22 Sep 2026 |   27



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर से संदेश देने का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है।पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव को बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में ‘विजय भव: 2027’ लिखा हुआ है।

इस पोस्टर के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का संदेश दिया गया है। पोस्टर में बजरंगबली के आशीर्वाद के साथ अखिलेश यादव को आगामी चुनाव के लिए शुभकामना दी गई है।उसमें विजय भव: लिखा है यानी कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है।पोस्टर की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। बता दें यूपी में चुनावी माहौल बनने के साथ अलग-अलग पोस्टरों के जरिए सियासी संदेश सामने आ रहे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां लगातार सामने आ रही हैं। सपा की ओर से भी चुनावी तैयारियों से जुड़े कई संदेश और अभियान दिखाई दे रहे हैं।हाल ही में सपा कार्यालय के बाहर युवाओं से सुझाव लेने के लिए QR कोड वाला पोस्टर भी लगाया गया था,इसमें युवाओं से 2027 के लिए उनकी अपेक्षाएं और प्राथमिकताएं बताने को कहा गया था,इसके अलावा सपा का PDA यात्रा रथ भी पार्टी कार्यालय पहुंच चुका है।इस रथ का इस्तेमाल 2027 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए किए जाने की तैयारी है। रथ पर PDA को सामाजिक आंदोलन और सामाजिक न्याय के संघर्ष से जोड़ने वाले संदेश लगाए गए हैं।

कुछ महीने पहले अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में समाजवादी युवजन सभा की ओर से जारी किए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में संविधान की प्रति हाथ में लिए हुए दिखाया गया था। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी ने कहा था कि इस पोस्टर का उद्देश्य अखिलेश यादव की संविधान और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाना है।अजय फौजी ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म और न्याय का मार्ग दिखाया था. उसी तरह अखिलेश यादव भी संविधान की रक्षा और न्याय की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

अजय फौजी ने यह भी कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान कल्कि, भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं और पोस्टर के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अखिलेश यादव देश और समाज के हित में श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं।

More news